फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saroj was invited to the house as a sympathiser, Bhanwar Singh became a murderer for Saroj was invited to the house as a sympathiser, Bhanwar Singh became a murderer for KundalKundal

Muzaffarnagar News: हमदर्द बनकर घर में बुलाई सरोज, कुंडल के लिए कातिल बना भंवर सिंह

Tue, 15 Apr 2025 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Saroj was invited to the house as a sympathiser, Bhanwar Singh became a murderer for Saroj was invited to the house as a sympathiser, Bhanwar Singh became a murderer for KundalKundal
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में सरोज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला घर से पशुओं के लिए जंगल में चारा काटने के लिए निकली थी। रास्ते में अपने घर के बाहर आरोपी भंवर सिंह महिला को पानी पिलाने के बहाने अपने घर में ले गया। पानी पिलाने के दौरान सरोज के कानों में सोने के कुंडल देखकर लालच आ गया। आरोपी ने कुंडल छीन लिए, महिला ने घर बताने को बात कही तो वह डर गया और महिला की हत्या कर दी।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर के समय महिला दरांती लेकर पशुओं के लिए चारा काटने जा रही थी। अपने घर के बाहर उनका खानदानी देवर भंवर सिंह खड़ा मिला। इस दौरान दोनों बात करने लगे थे। आरोपी ने महिला को पानी पीकर जाने की बात कहते हुए घर में बुला लिया।
विज्ञापन

महिला के करीब डेढ़ तोला सोने के कुंडल देखकर आरोपी को लालच आ गया। पानी पिलाने के बाद महिला के कुंडल लूट लिए। महिला ने घर बताने को कहा तो आरोपी डर गया और उसने महिला के मुंह पर कपड़ा रखकर दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर बाइक पर ले जाकर रजबहे में फेंक दिया। इसके बाद शव सरधना थाना क्षेत्र में सोमवार को बरामद हुआ। परिजनों ने पहले महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में हत्या की धारा में रिपोर्ट तरमीम कर आरोपी का नाम कार्रवाई में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

एसपी सिटी ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी शव को बोरे में बंद कर बाइक पर ले जाकर रजबहे में फेंक कर आया था। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी में आरोपी के जाने, खाली बाइक लेकर आने की फुटेज कैद हो गई थी। बाइक पर बोरा नहीं दिखने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को हाईवे पर बहादरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर महिला के कुंडल व दरांती, आरोपी के कपड़े उसके घर से बरामद किए।
-------

गांव में अकेला रहता है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति का एक घर गांव और दूसरा घर नई मंडी कोतवाली के एटूजेड रोड पर बस्ती में है। वहां उसकी पत्नी व पुत्रवधू रहती है, उसके दो बच्चे हैं जिनकी वह शादी कर चुका है। बेटा बंगलुरू में नौकरी करता है। उधर, परिजन मिलने के लिए थाने पहुंचे तो आरोपी ने परिजनों से मिलने से भी मनाकर दिया। परिजनों से कहा कि उसका उनसे कोई रिश्ता नहीं है।

-------
हत्या के बाद गांव में नजर बनाए रखी

महिला 11 अप्रैल को लापता हुई थी। आरोपी ने उसकी उसी दिन हत्या कर दी थी। दोपहर में ही शव रजबहे में फेंक दिया था। हत्या करने के बाद उसे पकड़े जाने का कोई डर नहीं था। यही कारण रहा वह बेखौफ होकर घटना के बाद भी गांव में अपने दैनिक कार्य करता रहा। मामला खुलने का आभास होने पर वह मंगलवार को भागने के प्रयास में हाईवे पर बहादरपुर कट के पास पहुंचा था। वहां से उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed