फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saria mill worker died in an accident

सरिया मिल कर्मी की हादसे में मौत

Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Saria mill worker died in an accident
मुजफ्फरनगर। सरिया मिल में काम करते समय कर्मचारी की गर्म सरिये की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मिल मालिकों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव पटोली निवासी 35 वर्षीय सजाउल पुत्र जान मोहम्मद भोपा रोड पर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में कार्य करता था। शनिवार सुबह फैक्ट्री में कार्य करते समय हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुजाउल के साथियों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुजाउल की मौत की खबर जब उसके परिजनों को लगी, तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि परिजनों ने मिल मालिकों पर सुरक्षा के साधनों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री में हंगामा किया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed