फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sapai pays tribute to Anuj

सपाइयों ने अनुज को श्रद्धांजलि दी

Thu, 24 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sapai pays tribute to Anuj
सपाइयों ने अनुज को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। युवा सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि मोरना में अनुज कर्णवाल की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। यह घटना सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली सरकार और उसकी पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। नैतिकता के आधार पर जिले के तीनों मंत्रियों को त्यागपत्र दे देना चाहिए।
नसीरपुर में फार्म हाउस पर हुई सपाइयों की बैठक में चंदन चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस का डर खत्म हो चुका है। मोरना में अनुज कर्णवाल की जिस तरह हत्या की गई, इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के विश्वास की हालत यह है कि पीड़ित के परिवार को गांव से पलायन करना पड़ा। भाजपा कैराना में झूठे पलायन के मुद्दे पर सरकार में आई थी। अब भाजपा के लोग अपने गिरेबान में झांके।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे व्यापारियों में रोष पनपा हुआ है। सपा नेता अब्दुल्ला राणा व मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा है कि शासन व प्रशासन फर्जी एनकाउंटर करने में लगा है और अपराधी सिर चढ़कर बोल रहे हैं। डॉ नरेश विश्वकर्मा व सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट ने कहा है कि अनुज के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर शमशेर मलिक, अब्बास अली, बॉबी त्यागी, शहजाद राणा , जगपाल सिंह प्रधान , शाहवेज नंबरदार, अजीत कश्यप, योगेंद्र , महकार सिंह, आलम त्यागी, नरेंद्र प्रजापति, सचिन शर्मा, सुरेश प्रजापति, अनंगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed