फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanya gets Woman of the Year Award

सान्या को मिला वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड

Mon, 09 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sanya gets Woman of the Year Award
श्रीराम कालेज में विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में मौजूद पालिका चेयरपर्सन एवं महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सान्या को मिला वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था के प्रयत्न महिला शक्ति बोर्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सान्या बंसल को प्रयत्न वूमन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। महिलाओं ने सारे जहां से अच्छा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।
श्रीराम कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने आधी आबादी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंतरराष्ट्रीय जगत में परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम में 50 महिलाओं के सारे जहां से अच्छा सामूहिक गीत गायन प्रस्तुत किया। सभी महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहने थीं। प्रयत्न वुमन ऑफ द ईयर 2020 का खिताब सान्या बिंदल को दिया गया। सान्या एक सामाजिक संस्था चला रही हैं और गरीब बच्चों को मुफ्त ट्यूशन पढ़वाती हैं। प्रोमिसिंग यंग वुमन का अवार्ड अनुराधा वर्मा, शिक्षा क्षेत्र में डॉ. प्रेरणा मित्तल, स्वास्थ्य क्षेत्र में सोनिया लूथरा, सरकारी नौकरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए मीरा शर्मा को दिया गया। हेल्पिंग हैंड अवार्ड इनर व्हील महिला क्लब की सपना सिंघल को मिला। इनके अलावा समाजसेवी बीना शर्मा को विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें प्राइड ऑफ मुजफ्फरनगर से नवाजा गया। सविता वर्मा ग़जल को साहित्य, गुंजन अरोरा को सोशल मीडिया के लिए, रुचि शर्मा, समृद्धि त्यागी, मधु अग्रवाल, आकांक्षा शर्मा, ऊषा रानी को भी अवार्ड दिए गए।
विज्ञापन

ग्रुप सांग के लिए साधना मेहता, रमा नागर, रश्मि मिश्रा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ एवं बिंदल पेपर के राकेश बिंदल रहे। कार्यक्रम में डॉ. रिंकू एस गोयल, रीना अग्रवाल, असद फारूकी, डॉ. विवेक कुमार, मुकेश अरोरा, बिलकिस चौधरी, मेजर हिमांशु, कुश पुरी, अंकुर बिंदल, यशिका चौहान, प्राचार्य शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed