{"_id":"5e5ea9438ebc3eeadc7f3bae","slug":"sant-ravidas-temple-village-alipurkhurd-muzaffarnagar-news-mrt472017344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर प्रांगण में गोबर डालने पर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर प्रांगण में गोबर डालने पर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
तितावी के अलीपुर खुर्द के मंदिर में परिसर में डाला गया गोबर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में गोबर डालने पर दो पक्ष आमने-सामने
तितावी। संत रविदास मंदिर प्रांगण एवं स्कूल के सामने गोबर डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरखुर्द उर्फ तिरपड़ी में स्थित संत रविदास मंदिर के सामने ही प्राथमिक विद्यालय है। मंदिर परिसर के एक हिस्से में कुछ लोग काफी समय से गोबर एवं कूड़ा अडालते आ रहे थे। इसे लेकर अनुसूचित जाति के लोग विरोध करते रहे। मंगलवार को अनुसूचित जाति के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों से गंदगी को हटाने को कहा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। बघरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में राज्यपाल के कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे को अनुसूचित जाति के दर्जनों लोगों ने मामले की शिकायत की। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव को मंदिर प्रांगण से गंदगी हटवाने का आदेश दिया। डीपीआरओ गांव में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग सामने आ गए और उक्त जमीन को खत्ते की बताकर गोबर एवं कूड़ा हटाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर अनुसूचित जाति के पूरण, धूम सिंह, बिट्टू, राजपाल, वकीला, सोमपत, जोगेश्वर, रामकिरण एवं दूसरे पक्ष के बिल्लू, चंद्रपाल त्यागी, नरेश त्यागी, काशीराम त्यागी, सर्वेश, राम कुमार, धर्मवीर, अंशुल आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख मौजूद अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। अनुसूचित जाति के लोगों का कहना है कि 1965 में यहां मंदिर बनाया गया था। डीपीआरओ ने मामले से डीएम को अवगत कराया। सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी समझाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।