{"_id":"58445e0b4f1c1bde21a864f0","slug":"sanskar-bharati","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य, कला में बच्चों की रुचि बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य, कला में बच्चों की रुचि बढ़ाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद संस्कार भारती के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार भारती के मेरठ प्रांत के साहित्य विद्या प्रमुख चंद्रभानु मिश्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी साहित्य और कला से विमुख होती जा रही है। युवा पीढ़ी में कला साहित्य के प्रति रुचि पैदा करनी है। संस्कार भारती ने अमरीश गर्ग को जिला संयोजक और पीयूष कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
डीएवी इंटर कॉलेज में संस्कार भारती की बैठक में जिले की इकाई का गठन किया गया। राजेश शर्मा महामंत्री, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, मीरा शर्मा मातृ शक्ति संयोजक, सारिका गोयल चित्रकला विद्या संयोजक, रंगोली में प्रियंका, अरुण और पिंकी, प्राचीनकला में सोमपाल राणा, लोककला में विनीता चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। नरेश सैनी को उपाध्यक्ष, गायत्री कंसल को मंत्री मनोनीत किया गया। क्षेत्र में साहित्य एवं कला के प्रचार-प्रसार को किस प्रकार कार्य किया जाए इस पर मंथन हुआ।
गाजियाबाद से आए चंद्रभानु शर्मा ने कहा कि आज के समय में साहित्य एवं कला से लोगों का मन विमुख हो रहा है। हमें युवाओं में कला और साहित्य के प्रति रुचि को बढ़ाना है। प्रांत कला प्रमुख प्रवीण सैनी ने कहा कि वर्तमान में मनोरंजन के लिए छोटे से छोटा बालक भी इंटरनेट और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहा है। हमें संस्कार भारती के माध्यम से साहित्य और कला की प्रचलित विधियों को विकसित करना है। मुकेश कुमारी, साक्षी सिंहवाल, अनुपम कंसल का सहयोग रहा।