फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjhi festival of Shri Radha Navrangi Lal Maharaj begins

श्री राधा नवरंगी लाल महाराज का सांझी उत्सव शुरू

Mon, 07 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sanjhi festival of Shri Radha Navrangi Lal Maharaj begins
रंग-बिरंगे फूलों से श्री राधा नवरंगी लाल जी महाराज की सांझी बनाते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल जी महाराज का सांझी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 17 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से सांझी की रचना की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर के सेवा अधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया सांझी उत्सव श्री प्रिया जी से संबंधित है, इसलिए रसिको के लिए इस उत्सव का अधिक महत्व है। उत्सव दौरान सांझी के रूप में श्री राधा रानी संध्या देवी का पूजन करती है। वर्षाकाल में संध्या के समय आकाश में रंग बिरंगे बादल छाए रहते हैं, इसलिए सांझी भी अनेक रंगों से बनाई जाती हैं। उन्होंने बताया संध्या को रजनी मुख भी कहा जाता हैं, इसलिए इस काल में ही श्री हिताचार्य महाप्रभु श्री हित हरिवंश गोस्वामी जी महाराज ने अपनी वाणी श्री युगल प्रेम विहार का वर्णन आरंभ किया है।
विज्ञापन

सांझी उत्सव के समय श्री हित राधा वल्लभ लाल जी महाराज के समाज में सांझी उत्सव के कई पद श्री ठाकुर जी के समक्ष गाए जाते हैं। वन की लीला लाल ही भावे एवं फूलन बीनन हो गई सखी, इस सुंदर सांझी की रचना पुष्पा गोयल रेखा गोयल, प्रीति गोस्वामी, टीना गोस्वामी और ललिता गोस्वामी द्वारा की गई। जबकि सुशील गोयल, सचिन बंसल, अरुण गोयल, अजय अग्रवाल और सुशील गर्ग ने सांझी का पद गायन किया। नीरज गोस्वामी ने बताया उत्सव की इस कड़ी में एकादशी से लेकर पांच दिन तक रंगों से सांझी बनाई जाएगी। इसमें अभिषेक गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी आदि रहे।

प्राचीन श्री राधा वल्लभ मंदिर में सांझी उत्सव में नौका विहार करते ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल जी

प्राचीन श्री राधा वल्लभ मंदिर में सांझी उत्सव में नौका विहार करते ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल जी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed