फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjeev Balyan's reply on Rakesh Tikait's Twitter

राकेश टिकैत के ट्विटर पर संजीव बालियान का जवाब

Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev Balyan's reply on Rakesh Tikait's Twitter
बालियान और टिकैत की ओर से किए गए ट्वीट - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राकेश टिकैत के ट्विटर पर संजीव बालियान का जवाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आस्ट्रेलिया से समझौते को लेकर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के ट्वीट पर केंद्रीय पशुधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जवाब में कहा कि ऐसा कोई समझौता नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। यह उनके मंत्रालय का मामला है और ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
तीन दिन पहले भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट किया करते हुए लिखा था कि ‘सरकार आस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है, जिसके तहत 20-22 रुपये प्रति लीटर दूध बेचने की योजना है’। टिकैत ने अन्य कई मंचों पर भी इस बात को उठाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस ट्वीट पर ट्वीट से ही जवाब दिया है। उनका कहना है कि ‘पशुपालन और डेयरी विभाग के पास आस्ट्रेलिया के साथ भारत में डेयरी उत्पादों के आयात पर किसी भी शुल्क रियायत का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं’। बालियान ने बताया कि किसानों के हितों की अनदेखी सरकार की ओर से नहीं की जाएगी। इस तरह का कोई प्रस्ताव अभी तक मंत्रालय में पास नहीं हुआ है।

राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता

राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री

डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed