फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjeev Balyan got the responsibility of carving Ranbankure of Kabaddi

Muzaffarnagar News: संजीव बालियान को मिली कबड्डी के रणबांकुरे तराशने की जिम्मेदारी

Sat, 25 Feb 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Balyan got the responsibility of carving Ranbankure of Kabaddi
- कबड्डी विश्वकप के लिए टीम इंडिया के कोच बनाए संजीव बालियान
विज्ञापन

- ईरान में 28 फरवरी से पांच मार्च तक खेला जाएगा जूनियर विश्व कप
- भारत की टीम पहली बार खेलेगी, 16 देश कर रहे हैं प्रतिभाग


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कबड्डी के मैदान पर एक बार फिर पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ईरान में होने जो रहे जूनियर विश्वकप के लिए उन्हें टीम इंडिया का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। 28 फरवरी से पांच मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
ईरान में दूसरी बार जूनियर कबड्डी विश्वकप खेला जाएगा। पहले संस्करण में भारतीय टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। पहली बार खेलों के लिए टीम इंडिया का चयन कर लिया गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान को कोच बनाया गया है। उनके पैतृक गांव मुंडभर में कामयाबी से खुशी का माहौल है। भाई राजपाल सिंह ने बताया कि यह एक ओर बड़ी उपलब्धि है। संजीव के हिस्से में खेल के मैदान की सभी बड़ी कामयाबी है। उम्मीद है कि वह ईरान में भी देश को पदक दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


जयपुर को बनाया चैंपियन
पिछले दिनों प्रो कबड्डी लीग में संजीव बालियान के प्रशिक्षण में तैयार हुई जयपुर टीम ने ही खिताब जीता। इससे पहले भी वह प्रो कबड्डी टीमों को कोचिंग देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पसीना बहा रही है टीम
भारतीय टीम इन दिनों दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। संजीव बालियान की देखरेख में ही यह प्रशिक्षण चल रहा है।
जीत की पूरी उम्मीद
बालियान ने कहा कि जूनियर विश्वकप में टीम इंडिया पहली बार शिरकत करेगी। युवा टीम बेहद संतुलित है। खिलाड़ी मेहनती है और जीत की पूरी उम्मीद है।

शामली का अभिषेक भी टीम में
जूनियर टीम में शामली के मखमूलपुर गांव के रहने वाले अभिषेक को शामिल किया गया है। अभिषेक भी इन दिनों कैंप में शामिल है। उनके गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed