फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers' talks with the officer failed

अधिकारी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता विफल

Sun, 22 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' talks with the officer failed
अधिकारी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता विफल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ठेके पर 250 सफाई कर्मियों को रखने के साथ ही 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों की नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन के साथ हुई समझौता वार्ता विफल रही। इसके बाद अब हड़ताल का संकट बढ़ गया है। वैसे भी सफाई कर्मचारी संघ ने चेयरपर्सन से वार्ता की मांग की थी, लेकिन ईओ समझौता वार्ता के लिए चेयरपर्सन को न्यौता देना ही भूल गये। अब कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारी संघ ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन से 250 सफाई कर्मचारियों को दैनिक वेतन के आधार पर ठेके पर रखने की मांग की थी। संघ अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान का कहना है कि इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने 100 सफाई कर्मचारियों को रखने का आश्वासन दिया था और पूर्व में हुई समझौता वार्ता पर इसके लिए सहमति बनने पर रास्ता साफ हो गया था। आरोप है कि अब पालिकाध्यक्ष सफाई कर्मचारियों को रखने से इंकार कर रही हैं। इसके साथ ही अन्य लंबित समस्याओं और मांगों के निस्तारण के लिए सफाई कर्मचारी संघ ने बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ नेताओं ने कामबंद हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूरे मामले को लेकर पालिका के नोडल अफसर एडीएम प्रशासन अमित सिंह के निर्देश पर ईओ हेमराज सिंह ने शनिवार को शाम संघ नेताओं से समझौता वार्ता के लिए सूचना जारी की। इसमें संघ नेताओं ने वार्ता में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को भी बुलाने की मांग की थी, लेकिन ईओ इस वार्ता के लिए पालिकाध्यक्ष को ही सूचना देना भूल गये। बाद में एडीएम प्रशासन अमित सिंह के साथ सफाई कर्मचारी नेताओं की वार्ता पालिका कार्यालय में हुई। इस दौरान एडीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर जो भी मांग या समस्या हैं, उनका निस्तारण किया जायेगा। लेकिन सफाई कर्मचारियों की भर्ती के मामले में समझौता वार्ता लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान ने बताया कि वार्ता घंटों तक चली, लेकिन पालिकाध्यक्ष के नहीं होने के कारण सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर कोई भी बात नहीं बन सकी। केवल कोरे आश्वासन पर हमने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। रविवार को रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण बेमियादी धरना स्थगित किया गया है। सोमवार से फिर धरना शुरू होगा। ईओ ने बताया कि एडीएम प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को शाम चार बजे सफाई कर्मचारी संघ के साथ वार्ता पुन: बुलाई गई है। समझौता वार्ता में मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन अमित सिंह, ईओ हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार, संघ अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान, महामंत्री अरविंद मचल, देवीप्रसाद, सूरज प्रकाश, दीपक पारचा, मिलन बिडला, सोनू एडवोकेट, जितेंद्र मचल और राकेश ढिंगान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed