{"_id":"65858248cac8f4d1480a984b","slug":"sangrahan-amin-was-hit-by-bike-riders-condition-critical-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-13602-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संग्रह अमीन को बाइक सवारों ने टक्कर मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संग्रह अमीन को बाइक सवारों ने टक्कर मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव तिसंग के नाले के पास बाइक सवार संग्रह अमीन को बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। इसमें संग्रह अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। संग्रह अमीन ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव नंगली महासिंह निवासी सहंसरपाल जानसठ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर नियुक्त है। संग्रह अमीन ने बताया कि 19 दिसंबर को वह गांव चितौड़ा से सरकारी वसूली करके अपनी बाइक से गांव जा रहा था। गांव तिसंग नाले के पास गांव तिसंग निवासी राजाराम पुत्र सुशील कुमार व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों ने अपनी बाइक से संग्रह अमीन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने संग्रह अमीन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि बेहोश होने पर तीनों लोगों ने लूट के इरादे से संग्रह अमीन की जेबों की तलाशी भी ली थी। घायल संग्रह अमीन को एंबुलेंस से जानसठ अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसको बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को घायल संग्रह अमीन ने बाइक सवार तिसंग निवासी राजाराम और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।