फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanatan Dharma College Football Tournament

स्फूर्ति क्लब ने कब्जाई फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी

Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma College Football Tournament
एसडी डिग्री कालेज में फुटबॉल मैच में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में स्फूर्ति क्लब मुजफ्फरनगर की टीम ने मेरठ की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यमुनानगर, मेरठ, अंबाला आदि सहित जिले की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में स्फूर्ति क्लब मुजफ्फरनगर ने 2-1 के अंतर से यमुनानगर की टीम को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल चंदा क्लब मेरठ एवं रजन क्लब मेरठ के बीच हुआ, जिसमें चंदा क्लब ने 2-0 से मैच जीता। फाइनल मैच में स्फूर्ति क्लब ने 3-0 से चंदा क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 11 हजार तथा उप विजेता को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी भीमसेन कंसल, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सोमांश प्रकाश, अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, निधिश राज गर्ग, सचिन मल्होत्रा, इंटरनेशनल शूटर नेहा तोमर, संजय मित्तल, रेणु तोमर, सचिन मल्होत्रा ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। भीम सिंह असवाल, संटी राजपूत, विनय चौधरी, मनीष शर्मा, राहुल, गिरीश मोहन बलौदी, सुरेश रौतेला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed