{"_id":"5fbbeec78ebc3e9b93593888","slug":"sample-of-100-people-returned-from-delhi-in-deoband-devband-news-mrt5123391109","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में दिल्ली से लौटे 100 लोगों की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में दिल्ली से लौटे 100 लोगों की सैंपलिंग
विज्ञापन
देवबंद में दिल्ली से लौटे 100 लोगों के नमूने लिए
देवबंद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को भी सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित घलौली पुलिस चेकपोस्ट पर शिविर लगाकर दिल्ली से लौटने वाले करीब 100 लोगों के नमूनों की जांच की।
सभी के सैंपल निगेटिव मिलने पर यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं, सीएचसी परिसर में शिविर में एंटीजन किट द्वारा 106 और आरटीपीसीआ से 81, वाल्मीकि बस्ती में 65 सैंपल एंटीजन और 50 सैंपल आरटीपीसीआर द्वारा लिए गए। कोतवाली क्षेत्र के कॉलेज में पढने वाला 11वीं कक्षा का छात्र पॉजीटिव पाया गया, जिससे स्कूल में भय का माहौल हो गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी छात्र को बुखार के चलते बीते 19 नवंबर को आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजीटिव आई है। जिसके बाद छात्र के परिजनों की भी जांच की गई है।