फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Samajwadi Nyaya Yatra grand in Budhana town

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - समाजवादी न्याय यात्रा का कस्बे में स्वागत

Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Nyaya Yatra grand in Budhana town
बुढ़ाना में सपा की न्याय यात्रा का हुआ स्वागत। स्रोत संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय से निकली समाजवादी न्याय यात्रा सोमवार को बुढ़ाना पहुंची। चेयरमैन के पति सपा नेता सुबोध त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। सपा नेताओं ने चौ. चरण सिंह तिराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जनपद बिजनौर के नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी के नेतृत्व में सपा की सामाजिक न्याय यात्रा सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पहुंची। सपा नेता सुबोध त्यागी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने यात्रा के संयोजक विधायक रामअवतार सैनी, श्यामलाल बच्ची सैनी आदि का फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा नेताओं ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विधायक रामवतार सैनी ने कहा कि इस बार पीडीए यानि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज ने एनडीए सरकार को हराने का मन बना लिया है। सपा कार्यकर्ता संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने पिछड़े, दलित व किसानों को सम्मान नहीं दिया। सपा की यह सामाजिक न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत जनगणना सहित कई मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष राशिद फिरोज, सैय्यद बाबर, मुकुल मित्तल, संयम पंवार, अबरार कुरैशी, अंकित त्यागी, विजय गर्ग, अहसान सैफी, सुरेंद्र पांचाल, लोकेश शर्मा, जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed