{"_id":"63f8b963e169fbb5e009f804","slug":"salvation-welfare-of-mallinath-bhagwan-celebrated-muzaffarnagar-news-c-14-1-131794-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया
विज्ञापन
धर्मसभा में अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजा-अर्चना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ का मोक्ष अर्थात निर्वाण कल्याणक मनाया गया। श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय, मोहल्ला कानून गोयान खतौली स्थित धर्मसभा में अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजा-अर्चना की गई।
सबसे पहले भगवान का अभिषेक हुआ। श्रावकों ने संयुक्त रूप से भगवान की वृहद शांतिधारा की और शांतिधारा का वाचन अरुण जैन ने किया। इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने बताया कि भगवान मल्लिनाथ को तीर्थराज सम्मेद शिखर क्षेत्र से मोक्ष कल्याणक अर्थात परम अवस्था प्राप्त हुई थी। पंच बालयति तीर्थंकरों में भगवान मल्लिनाथ का नाम आता है। हमें उनकी पूजा आराधना कर उनके गुणों का गुणानुवाद करना चाहिए। कार्यक्रम में सतीश चंद, राकेश अम्बर, उमेश ,ऋषभ, कनिष्क, संजय दादरी, सार्थक, नीरज, रवि, प्रभात, हर्षित, अजय, सुनील, पवन जैन, अंजू , मंजू, शशि, प्रकाशो देवी, सुधा, माया देवी, कांता देवी, संगीता, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।