फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saloni District Topper in CBSE 12th

सीबीएसई 12वीं में सलोनी बनी जिला टॉपर, संजना मैनी और उज्जवल दूसरे स्थान पर      

Mon, 29 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Saloni District Topper in CBSE 12th
मुजफ्फरनगर की जिला टॉपर अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आए सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में मेधावियों के चेहरे खिल गए। शारदेन स्कूल की कॉमर्स वर्ग की छात्रा सलोनी मित्तल ने (97.2) प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल की छात्रा संजना मैनी और साइंस वर्ग के उज्ज्वल अग्रवाल (96.80) प्रतिशत ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। एसडी पब्लिक स्कूल के साइंस के छात्र पुल्कित जैन (96.4) प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट रविवार शाम को आना था, लेकिन सुबह ही घोषणा होने से छात्र-छात्राएं स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। दोपहर तक रिजल्ट की स्थिति साफ हो गई। शारदेन स्कूल की कॉमर्स वर्ग की छात्रा सलोनी मित्तल ने (97.2) प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा भी इसी स्कूल की कॉमर्स वर्ग की छात्रा संजना मैनी और साइंस वर्ग के उज्ज्वल अग्रवाल (96.80) प्रतिशत समान अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र पुल्कित कुमार जैन ने (96.4) प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट आते ही मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। शिक्षकों, रिश्तेदारों, दोस्तों और साथियों ने मेधावियों को बधाईयां दी।


माता-पिता और भाई-बहनों ने जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावानों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मेधावियों ने सफलता को श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। स्कूलों में भी छात्रों ने जश्न मनाया। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया। शिक्षकों और माता-पिता को इन बेटियों का नाज है।

सीबीएसई 12 वीं में जिले के टॉप टेन मेधावी 
1. नाम सलौनी मित्तल 
प्रतिशत : 97.20 (कॉमर्स)
स्कूल :  शारदेन स्कूल।
2- नाम : संजना मैनी 
प्रतिशत : 96.80 (कॉमर्स)
स्कूल: शारदेन स्कूल।
2ए- नाम : उज्ज्वल अग्रवाल 
प्रतिशत : 96.80 (साइंस)
स्कूल : शारदेन स्कूल
3- पुलकित जैन 
प्रतिशत : 96.40(साइंस)
एसडी पब्लिक स्कूल।
4- नाम : यशवी 
प्रतिशत : 96.20 (कॉमर्स)
स्कूल : हॉली एंजिल्स कॉन्वेट स्कूल।
5- नाम : तुष्टि कर्णवाल 
प्रतिशत : 96.20 (कॉमर्स)
स्कूल : एसडी पब्लिक स्कूल।
6- नाम : हीना रहमान
प्रतिशत : 96.20
स्कूल : शिखर शिक्षा सदन स्कूल मीरापुर।
7- नाम : रिशु जैन 
प्रतिशत : 96.00 (साइंस)
स्कूल : हॉली एंजिल्स कॉन्वेट स्कूल।
8- नाम : निकुंज अग्रवाल 
प्रतिशत : 96.00 (साइंस), 
स्कूल : शारदेन स्कूल।
9- नाम : आयुष मंगला
प्रतिशत : 96.00 (साइंस)
स्कूल : एसडी पब्लिक स्कूल।
10- नाम : मानसी राठी 
प्रतिशत : 96.00 (साइंस)
स्कूल : एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल मंसूरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed