फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saloni and Kareena became first in Hindi knowledge

हिंदी ज्ञान में सलोनी और करीना रही प्रथम

Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Saloni and Kareena became first in Hindi knowledge
हिंदी ज्ञान में सलोनी और करीना रही प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदी परिषद के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में हिंदी सुलेख, हिंदी ज्ञान तथा भाषण प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

पीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने किया। राष्ट्रीय हिंदी परिषद में जिले के 125 विद्यालयों के 14600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 140 छात्र-छात्राओं को हिंदी सुलेख, हिंदी भाषण प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। सबसे ज्यादा छात्रों को शामिल करने पर दी स्काई लैंड स्कूल शाहपुर प्रथम, राखी पब्लिक स्कूल सोहजनी तगान द्वितीय एवं न्यू होरीजन पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। हिंदी सुलेख में शानेआलम कृष्णा, दीनी, नव्या, सक्षम, अंशिका, अभय, अंकुश कुमार व खुशी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में सलोनी त्यागी, करीना, लक्षित, परी गोयल, हर्ष सैनी, देवराज, मयंक बालियान, दीया ने अलग-अलग वर्ग में प्रथम स्थान पाया। छात्र-छात्राओं को डा. राजीव कुमार, अनिल शास्त्री, सुघोष आर्य, संजीव काकरान, चंद्रवीर सिंह, पंकज धीमान, देवेंद्र सिंह, गय्यूर अली, प्रवीन कुमार, ओमपाल सिंह एडवोकेट, डा. अरशद सम्राट पुरस्कार प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में तनु चौधरी, जहान्वी करसाली, परी गोयल, वर्णिका सिंघल, यश त्यागी, अरकम, खुशनिगा, साक्षी सैनी, मानसी, सादिया प्रवीन ने स्थान प्राप्त किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी विश्व में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा है और सभी को इसको बढ़ावा देने के लिए हृदय से अपनाकर इसका दैनिक जीवन में सर्वाधिक उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डा. एसएन चौहान, राष्ट्रीय हिंदी परिषद के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह, कुलदीप शिवाच, महेश पाल सिंह, विजयपाल सिंह, जसवीर राणा, देवी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विकास भार्गव व प्रवेंद्र दहिया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed