फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saints standing in front of Fugana police station

फुगाना थाने के सामने डटे रहे साधु संत

Wed, 07 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Saints standing in front of Fugana police station
फुगाना थाने के पास मेरठ-करनाल हाईवे जाम कर धरने पर बैठा साधु समाज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फुगाना थाने के सामने डटे रहे साधु संत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से लापता महंत हरि गिरि का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगने से साधु-संतों का पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। साधु-संत दो दिनों से मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाकर धरना देकर बैठे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी साधु-संतों से एक साइड से मार्ग खोलने की अनुनय करते रहे, लेकिन साधु-संत इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। नतीजतन हाईवे का यातायात लालूखेड़ी होते हुए शामली मार्ग पर परिवर्तित कर दिया गया।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली स्थित प्राचीन शिवमंदिर के महंत व प्रधान पद के दावेदार महंत हरि गिरि शुक्रवार देर रात लापता हो गए थे। ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हंगामा किया था, जिस पर मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव व विधायक उमेश मलिक ने जल्द महंत की बरामदगी का आश्वासन दिया था। महंत की अभी तक बरामदगी नहीं होने पर मंगलवार दोपहर गुस्साए साधु-संतों व ग्रामीणों ने थाना फुगाना के सामने सड़क पर धरना देकर मेरठ-करनाल हाईवे जाम कर दिया। यह धरना और जाम लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सीओ फुगाना शरदचंद शर्मा व अन्य अफसर लगातार साधु-संतों से वार्ता कर हाईवे की एक साइड यातायात के लिए खोलने की अनुनय करते रहे, लेकिन साधु-संत इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके चलते हाईवे के यातायात को फुगाना बस अड्डे से लालूखेड़ी होते हुए वाया भौराकलां शामली मार्ग पर परिवर्तित कर दिया गया। वहीं, शामली की ओर से आने वाले वाहनों को गांव करौंदा महाजन की ओर परिवर्तित किया गया। वहीं, साधुओं ने महंत की बरामदगी न होने पर बीच सड़क पर ही डटे रहकर तपस्या करने की चेतावनी दी है। इस दौरान योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबर नाथ, शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चौरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि व सुभाष गिरि समेत अन्य साधु-संत व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र हो गए बंद, चिंतित हुए किसान
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लगातार दो दिन से लगे जाम के चलते गन्ने से लदे ट्रक जहां के तहां फंसे हुए हैं। इसके चलते गठवाला खाप क्षेत्र के गांव सरनावली, डूंगर, खेड़ा मस्तान, करौंदा महाजन, लांक, लिसाढ़ व फुगाना में स्थित गन्ना क्रय केंद्र फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि जाम जल्दी नहीं खुला तो वे भी हाईवे खुलवाने के लिए सड़क पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि लापता महंत की बरामदगी के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। जल्द बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है और जल्द महंत को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed