फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saint Vitarag was a divine idol of simplicity and simplicity

Muzaffarnagar News: सरलता और सादगी को दिव्य मूर्ति थे वीतराग संत

Fri, 14 Jul 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Saint Vitarag was a divine idol of simplicity and simplicity
- आज शुकतीर्थ में मनाई जाएगी पुण्यतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। वीतराग स्वामी कल्याणदेव देश की ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने वैभव और अन्य आडम्बरों से दूर रहकर निष्काम सेवा के पथ पर तप, त्याग और अथक पुरुषार्थ की अमिट गाथा लिखी। ग्रामोत्थान के लिए उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सैंकड़ों संस्थाएं खड़ी की। स्वामी जी संत समाज के मुकुट थे। आज शुकतीर्थ में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव विलक्षण और अनूठे संत थे। अपने अदम्य साहस से उन्होंने जो संकल्प ठान लिया, उसे निष्ठा से पूरा किया। वर्ष 1926 में पहली पाठशाला जिले के गांव दुधाहेड़ी में खुलवाई थी। फिर संत के महाप्रयाण तक स्कूल, कालेज, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आयुर्वेदिक कालेज, गुरुकुल तथा धर्मार्थ चिकित्सालय, गोशालाएं, वृद्धाश्रम, छात्रावास आदि सैकड़ों संस्थाए स्वामी जी की कृपा से स्थापित होती गई । उनकी स्मरणशक्ति बेमिसाल थी। गांव का जिक्र आते ही कई पीढ़ियों का नाम बताकर हतप्रभ कर देते थे। फटे-पुराने कपड़े पहनते थे। संयमी संत ने पैदल-पैदल बड़ी यात्राएं की तथा जीवन भर रिक्शे में नहीं बैठे। जो भी स्वामी जी से मिलने आते थे, उन्हें वात्सल्य में केला छीलकर खिलाते थे।
विज्ञापन



पद्मश्री और पद्मभूषण का शिक्षा ऋषि को मिला सम्मान

मोरना। विशिष्ट राष्ट्र सेवाओं के लिए स्वामी कल्याणदेव को भारत सरकार ने वर्ष 1982 में तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने ''पद्मश्री'' से सम्मानित किया था। वर्ष 1993 में वीतराग संत को पूर्व पीएम गुलजारी लाल नन्दा की स्मृति में पहला ''नन्दा नैतिक पुरुस्कार'' तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.शंकर दयाल शर्मा ने प्रदान किया। वर्ष 2000 में महान समाज सेवा कार्यो के लिए शिक्षा ऋषि को ''पद्मभूषण'' से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन ने अलंकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed