फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saini society has always contributed to the upliftment of the country: Jatin Saini

सैनी समाज ने हमेशा देश के उत्थान में दिया योगदान : जतिन सैनी

Mon, 31 Jul 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Saini society has always contributed to the upliftment of the country: Jatin Saini
सैनी युवा संगठन की ओर से युवा सैनी समाज सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। सैनी महापंचायत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी ने कहा कि सैनी समाज ने हमेशा देश की प्रगति में अपना योगदान दिया है। युवा शिक्षा पर ध्यान दें।
कस्बे के बैंक्वेट हाॅल में सैनी युवा संगठन की ओर से युवा सैनी समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। जतिन सैनी ने कहा कि सैनी समाज कायर नहीं है, लेकिन समाज आपसी भाईचारा चाहता है। किसी को भी समाज के प्रति कोई अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए । समाजसेवी अनिल सैनी ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया ।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ तेजपाल सैनी ने कहा कि सैनी समाज में बिखराव होने के कारण वह हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। सैनी महापंचायत संगठन के अध्यक्ष सोनू सैनी ने कहा कि यदि समाज एकजुट होगा तो हर कोई समाज का सम्मान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मलेन में समाज व बहन बेटियों के प्रति की गई टिप्पणियों पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस संबंध में मांगपत्र थानाध्यक्ष विनय शर्मा को दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता केशोराम सैनी और संचालन राजीव प्रताप सैनी ने किया। सैनी युवा संगठन के अंकुर सैनी व अनुज सैनी ने आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन को उत्तराखंड से आए तेज प्रताप सैनी, डॉ तेजपाल सैनी, डॉ सतीश सैनी, मांगेराम सैनी, रोबिन सैनी, राजवतन सैनी, भारत सैनी, सूर्य सैनी, अंकुर सैनी, सभासद सोनू सैनी, कपिल सैनी, मोनू सैनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed