{"_id":"59ac4f934f1c1b51738b5058","slug":"saini-samaj-sammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशाखोरी, अशिक्षा, अस्वच्छता के खिलाफ अभियान चलाएगा सैनी समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी, अशिक्षा, अस्वच्छता के खिलाफ अभियान चलाएगा सैनी समाज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सैनी समाज के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी और सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने समाज में नशाखोरी, अस्वच्छता और अशिक्षा के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया। सामाजिक बुराइयों के चलते कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। श्रीराम कॉलेज के सभागार में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान में समाज में दंपति में झगड़े बढ़ रहे हैं।
समाज का कर्तव्य है कि ऐसे मामलों को कोर्ट कचहरी तक न जाने दें। सामाजिक स्तर पर ही इन्हें निपटाएं। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सबसे ऊपर है। हम पार्टी छोड़ सकते हैं, पद से हट सकते हैं, लेकिन समाज से हमेशा जुडे़ रहते हैं। हमें दूसरे समाजों की आलोचन नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेनी चाहिए। शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि हमें बड़े सपने देखने चाहिए। अपने बच्चों को आईएएस, पीसीएस बनाएं। एक आईएएस की सात पीढ़ियां तर जाती हैं। उन्होंने समाज में नशाखोरी की बढती स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि हमें नशाखोरी के खिलाफ समाज में माहौल तैयार करना है। शराब पीकर घर आने वाले को मां और पत्नी खाना देना बंद करें। स्वच्छता को लेकर पूरे देश में जो अभियान चल रहा है, समाज को इससे जुड़कर अपने परिवारों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। यह प्रयास होना चाहिए कि हमारे आसपास का कोई बच्चा ऐसा न रहे जो स्कूल नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी, सांसद सत्यापाल सैनी ने किया। संचालन प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सैनी ने किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुमन सैनी, राष्ट्रीय महासचिव विनीता महाराष्ट्र, विरेंद्र सैनी, प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी, महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी, युवा के अध्यक्ष राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, डॉ. सुषमा सैनी, विक्रांत पंवार, जिलाध्यक्ष नाहर सिंह सैनी, अजय सैनी, नरेश सैनी, रविदत्त सैनी, सुरेंद्र सरपंच, नेपाल सिंह, हंसराज सैनी, डॉ. डीके मौर्य, डॉ. मृदुलता मौर्य, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रविंद्र सैनी आदि ने विचार रखे।
सभी जिलों में खुलेंगे आयुष योगा वैलनेस सेंटर: धर्म सिंह
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहा कि सभी जिलों में आयुष योगा वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे। मुजफ्फरनगर सहित 42 जिलों में सितंबर माह में ही इनका शुभारंभ हो जाएगा। प्रदेश की आम जनता के लिए ये सेंटर लाभकारी सिद्ध होंगे। बाबा रामदेव पर कुछ लोगों की टिप्पणी को उन्होंने दुखद बताया। कहा कि रामदेव ने योग को विश्व पटल पर पहचान दी है। ओबीसी में विभाजन के केंद्र के निर्णय को देश के गरीबों और अतिपिछड़ों के हित में बताया।
श्रीराम कॉलेज में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कार्यक्रम में भाग लेने आए आयुष मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि योग और आयुर्वेद को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। बाबा रामदेव पर कुछ लोगों द्वारा टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर योग को पहचान देने वाले व्यक्ति को लेकर इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी में मोस्ट ओबीसी को अलग से आरक्षण देने के निर्णय को देश के गरीब पिछड़ों के हितों में बताया। देश की कुछ जातियां ऐसी हैं।
जिन्हें ओबीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा था और कुछ जातियां अपनी राजनीतिक दबंगता के चलते अधिक लाभ ले रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी पर गरीब जनता को पहले से ही भरोसा था, जिस पर वह खरे उतरे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब नौकरियों में किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। योग्य बच्चों के साथ अन्याय नहीं होगा। इंटरव्यू का खेल खत्म हो गया है। उन्होंने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संगठन के माध्यम से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं देश के गरीबों को समर्पित है।