{"_id":"61ba3879d7ac383c0f3a7c88","slug":"said-rakesh-tikait-listen-to-delhi-if-injustice-happens-there-will-be-war-muzaffarnagar-news-mrt5692298162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले राकेश टिकैत, दिल्ली सुन ले, अन्याय हुआ तो जंग होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले राकेश टिकैत, दिल्ली सुन ले, अन्याय हुआ तो जंग होगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सोरम में चौधरी राकेश टिकैत को मुकुट भेंट करते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली कान खोलकर सुन ले, अगर किसानों के साथ अन्याय हुआ तो जंग होगी। किसान ट्रैक्टर और ट्विटर दोनों चलाना जानते हैं, पीछे नहीं हटेंगे। हल और जमीन नहीं, बल्कि सरकार की नीयत में खोट है। किसानों को अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सर्वखाप का केंद्र सोरम की चौपाल पर फतेह मार्च लेकर पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन को नहीं बिकने दिया जाएगा। अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। किसान सरकार के आश्वासन पर बॉर्डर से लौटे हैं, लेकिन सरकार के हर फैसले और कदम पर निगाह रहेगी।
दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में जो किसान पहुंचे थे, वह अभी भी हैं। जैसे हालात होंगे, वैसा ही फैसला किसान करेंगे। तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन भविष्य को बचाने का आंदोलन था, किसानों की एकजुटता की बदौलत कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
खाप चौधरियों की बदौलत जीत गए किसान
शाहपुर। सैकड़ों सालों से सर्वखाप पंचायतों का केंद्र रहे सोरम में चौधरी राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने कहा कि पूरा आंदोलन खाप चौधरियों की बदौलत ही परवान चढ़ा। खाप चौधरियों के साथ किसान पहुंचे और आंदोलन को धार देने का काम किया। सोरम चौपाल ने हमेशा देश के सामने उदाहरण पेश किया है। आजादी की लड़ाई का बिगुल खाप चौधरियों ने इसी चौपाल से बजाया था। दिल्ली की रक्षा के लिए भी इसी चौपाल पर एकत्र होकर सैनिक गए थे। संवाद
यह खाप चौधरी रहे मौजूद
भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह, बत्तीसा खाप के चौधरी विनय भैसवाल, शरणवीर सिंह मौजूद रहे।
सोरम में यह रहे शामिल
अध्यक्षता प्रोफेसर कृष्ण जून और संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, धर्मेंद्र मलिक, पिंटू, सुशील, धर्मवीर बालियान, गौरव टिकैत, बालेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, बबलू बालियान, सतवीर सिंह मौजूद रहे।