फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Said KC Tyagi, farmers should get a fair price for the produce

बोले केसी त्यागी, किसानों को उपज का वाजिब दाम मिलना चाहिए

Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Said KC Tyagi, farmers should get a fair price for the produce
मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड पर जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन का संबोधित करते केसी त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि किसानों के उनकी फसलों का सही दाम मिलना चाहिए।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में केसी त्यागी ने कहा कि किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। ऐसी पार्टी को ही आप लोग वोट दें जो किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर हो और उनको सदन में उठाएं। समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई लड़े और खेती में होने वाले खर्च बिजली, डीजल, खाद आदि पर टैक्स समाप्त किए जाएं। कृषि उत्पादन के खर्च में कमी आने और गांव के विकास से ही देश की का विकास होगा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में जरूर लड़ेगी। पहली प्राथमिकता हमारी एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की रहेगी। बात ना बनने की स्थिति में हमारी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल सिंह ने और संचालन मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, जिला महासचिव आलोक राज त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव युवा जनता दल यू इमरान इलाही, संजय धनगर, विजेंद्र मलिक, राजकिशोर शर्मा आदि ने संबोधित किया। राजगोपाल विश्वकर्मा, बिजेंद्र चौधरी, संजय तोमर, कैप्टन सुरेश चंद त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed