{"_id":"583099a54f1c1b3929900876","slug":"sahkari-bank-mein-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में हंगामा, कर्मियों से की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में हंगामा, कर्मियों से की नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक पर हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक की शाखा पर पैसे निकालने पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की बैंक के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
गांव इंचौड़ा का रहने वाला नरेंद्र सिंह शनिवार को रतनपुरी में स्थित जिला सहकारी बैंक पर पैसे निकालने के लिए पहुंचा। बैंक कर्मचारियों ने ग्रामीण से केवल दो हजार रुपये का विड्रॉल भरने की बात कही। ग्रामीण ने बैंक के अंदर ही कुछ लोगों को चार हजार रुपये का विड्रॉल भरकर पैसे निकालते हुए देखा।
ग्रामीण ने शाखा के मैनेजर से मिलकर इसका विरोध जताया। बैंक कर्मचारियों ने दो हजार रुपये से अधिक पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीण ने हंगामा कर दिया। बैंक में अन्य लोगों ने ग्रामीण को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीण का कहना था कि चार दिसंबर को लड़की की शादी है।
विज्ञापन
शादी के लिए उसको पैसे की जरूरत है। कर्मचारी पक्षपात करके लोगों को दो हजार रुपयों से अधिक पैसा दे रहे हैं। उधर, बैंक मैनेजर संजय श्रीवास्तव अवकाश पर चल रहे हैं। उनके स्थान किसी अन्य मैनेजर को शाखा में काम करने के लिए भेजा गया है।