फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur reached the semi-finals after defeating Meerut

मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा सहारनपुर

Wed, 09 Mar 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur reached the semi-finals after defeating Meerut
मुजफ्फरनगर। बालक वर्ग की राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मेजबान सहारनपुर मंडल की टीम ने मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता खेली जा रही है। मंगलवार को प्रतियोगिता के आखिरी लीग मुकाबले में मिर्जापुर मंडल की टीम ने बरेली को 9-4 के अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिला उप क्रीडाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि पहला क्वार्टर फाइनल मैच में गोरखपुर ने प्रयागराज को 24-17 के अंतर से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेजबान सहारनपुर ने मेरठ को 23-19, तीसरे क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 23-16 और चौथे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 20-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबाल कोच रामकुमार ने बताया कि बुधवार को सेमीफाइनल मैच सहारनपुर व गोरखपुर और वाराणसी व आजमगढ़ मंडलों की टीमों के बीच खेला जाएगा। निर्णायक सूर्यभान, परमेंद्र सिंह, बैजनाथ यादव, पंकज यादव, नफीज अहमद, संदीप राय, हेमंत गंगवार और अमित पांडेय रहे।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार मैदान पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों से आह्वान किया कि कड़ी मेहनत के साथ खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए।

पराजित टीम के खिलाड़ी रवाना
लीग मैचों में हारकर प्रतियोगिता से बाहर होने वाली टीमों के खिलाड़ी मंगलवार को वापस लौटने शुरू हो गए। कोच रामकुमार ने बताया कि सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के खिलाड़ी छात्रावास में रोके गए हैं।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय हैडबाल के क्वार्टर फाइनल मैच में खेलते वाराणसी व आजमगढ के खि

स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय हैडबाल के क्वार्टर फाइनल मैच में खेलते वाराणसी व आजमगढ के खि- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed