फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur defeated Shamli in the final match of Kabaddi

Muzaffarnagar News: कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सहारनपुर ने शामली को हराया

Sun, 01 Jan 2023 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur defeated Shamli in the final match of Kabaddi
चंदेना कोली में राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में विजयी सहारनपुर की टीम को ट्राफी देकर सम्मानि? - फोटो : DEVBAND
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सहारनपुर ने शामली को हराया
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप (सीनियर पुरुष जोन-ए) में दूसरे और अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने शामली की टीम को 36-28 से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच सहारनपुर और शामली के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक दूसरे को पराजित करने में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लेकिन अंतिम क्षणों में शामली की टीम पिछड़ गई और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए शामली को 36-28 से मात दे दी। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम वर्मा ने कहा कि खेलों में हार व जीत दो अहम भाग होते हैं। जीतने वाली टीम को और ज्यादा मेहनत करके नई ऊंचाइयों को छूना चाहिए। जबकि हारने वाली टीम को मायूस होने के बजाए गलतियों से सीख लेते हुए दमखम से आगे की तैयारियां करनी चाहिए। विधायक देवेंद्र निम नेा कहा कि चंदेना गांव में निखारी जा रही खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के प्रदेश सचिव पदमवीर सिंह, संयुक्त सचिव सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वरपाल, जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, जिला सचिव सुनील चौधरी, पपिन चौधरी, पूर्व प्रधान कालूराम, रवि कुमार, अनुराग आर्य, अनुज भोला व सतेंद्र वैदिक आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed