फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sagar was murdered by shooting him in the head, an acquaintance is suspected

Muzaffarnagar News: सिर में गोली मारकर की थी सागर की हत्या, परिचित पर शक

Sun, 01 Sep 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sagar was murdered by shooting him in the head, an acquaintance is suspected
खतौली। गांव शेखपुरा के जंगल में रेलवे लाइन के निकट नाली में शुक्रवार को पुलिस को मेरठ के दौराला निवासी सागर अहलावत का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या सिर में गोली मार की गई थी। परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए उस पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस को भी मृतक के ही किसी परिचित पर ही हत्या करने का शक है। पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार को मृत मिले युवक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर हुई थी। तब परिजन पहुंचे थे। मृतक के पिता मनोहर कालोनी वार्ड नंबर 14 दौराला (मेरठ) निवासी मनोज कुमार ने गौरव सिराेही नाम के युवक पर अपने पुत्र की हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सागर से अंतिम बार व उससे पहले किसने बात की थी। यह भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed