{"_id":"6251d44d2aeff600a44bf1d0","slug":"sagar-nayak-nipam-chauhan-became-champion-in-sd-college-muzaffarnagar-news-mrt5838855105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज में सागर नायक, निपम चौहान बने चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज में सागर नायक, निपम चौहान बने चैम्पियन
विज्ञापन
सनातन धर्म महाविद्वालय में एथलेटिक्स मीट के समापन पर 100मीटर की फाइनल दौड में प्रतिभाग करती खिलाड?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट 2021-22 की चैंपियनशिप पुरुष में सागर नायक और महिला में निपम चौहान के नाम हुई। खेलों के दूसरे दिन समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एसडी कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन 100 मीटर पुरुष और महिला फर्राटा दौड़ के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार पुंडीर रहे। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जीतेगा वही जो व्यवस्थित रूप से भाग लेगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉ एसएन सिंह और उनके सहायक शिक्षक डॉ नागेंद्र, अंशुल, नितिन, संदीप, चंद्रमणि और करमजीत कौर इस शानदार आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। मंच का संचालन डॉ अशोक त्रिपाठी ने किया।
महाविद्यालय की वर्ष भर की खेलकूद गतिविधियों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट डॉ एसएन सिंह ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने बीए प्रथम वर्ष के सागर नायक को पुरुष चैंपियनशिप और बीए प्रथम वर्ष की निपम चौहान को महिला चैंपियनशिप देकर सम्मानित किया। सभी वार्षिक एथलेटिक मीट के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय के पूर्व बीपीएड छात्र अंकित कुमार, प्रशांत कुमार के अतिरिक्त वर्तमान में अध्ययनरत बीपीएड कोर्स के छात्र-छात्राओं ने कार्य किया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह लगभग दो हजार छात्र-छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉ राजेश कुमार, डॉ सतीश त्यागी, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ अजय पाल, डॉ विकास वर्मा, डॉ मोहम्मद सलीम, डॉ चरण सिंह, डॉ बसंत कुमार, डॉ संजय अरोड़ा, डॉ अरविंन पवार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ नागेंद्र, नितिन कुमार, अंशुल कुमार, संदीप कुमार, चंद्रमणि, सुखपाल, रवींद्र ने भाग लिया।
विज्ञापन
दूसरे दिन इन खेलों में हुए मुकाबले
दूसरे दिन हुए खेलों में 5000 मीटर पुरुष दौड़ प्रथम स्थान सत्यम, द्वितीय स्थान अंकित कुमार, तृतीय स्थान अजय कुमार को मिला। चार गुणा 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर रूबी पुंडीर, स्वाति, फरमाना, काजल पुंडीर को मिला। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान संजीव कुमार, अजय कुमार, वरुण कश्यप, आशुतोष को मिला। 100 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान सागर नायक, द्वितीय अनुज पाल, तृतीय संजीव कुमार को मिला। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आयशा, द्वितीय निपम चौहान, तृतीय स्थान कोमल को मिला। महिला शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रथम स्थान डॉ वीणा अग्रवाल, द्वितीय स्थान डॉ अलका बंसल, तृतीय स्थान डॉ ममता श्याम को मिला। पुरुष शिक्षकों के लिए रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान ए टीम का रहा।
कॉलेज का नाम रोशन करने वाले 27 खिलाड़ी सम्मानित
इस वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की विभिन्न खेल टीमों में चयनित 27 छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। इनमें 11 छात्र खिलाड़ी व 16 छात्रा खिलाड़ी शामिल है। छात्रों में अक्षित तोमर वॉलीबॉल, मयंक वालीबॉल, क्षितिज फुटबॉल, हिमांशु फुटबॉल, अंकित कुमार एथलेटिक, सागर नायक एथलेटिक, सत्यम क्रॉस कंट्री, कपिल कुमार क्रॉस कंट्री, अंकित कुमार क्रॉस कंट्री, निशांत तोमर शूटिंग, निखिल हॉकी शामिल हैं। महिलाओं में खुशी चौधरी वॉलीबॉल, निकिता टेनिस, प्राची चौहान टेनिस, कोमल खो-खो, स्वाति पाल खो-खो, शालिनी खो-खो, तनु राठी खो-खो, निशा एथलेटिक्स, हिमांशी कश्यप शूटिंग, नीटू राजपूत पावर लिफ्टिंग, काजल क्रिकेट, नंदकिशोर बैडमिंटन, गुलाफसा खातून टेबल टेनिस, इशिका पाल टेबल टेनिस, वंशिका सैनी टेबल टेनिस और स्वाति पाल क्रास कंट्री शामिल हैं।

सनातन धर्म महाविद्वालय में एथलेटिक्स मीट के समापन पर खिलाडीयों को चैम्पियन ट्राफी देते प्राचार?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सनातन धर्म महाविद्वालय में एथलेटिक्स मीट के समापन पर योगा की प्रस्तुति देती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR