फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sagar Nayak first in 200 meter race

200 मीटर दौड़ में सागर नायक प्रथम

Thu, 10 Oct 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sagar Nayak first in 200 meter race
जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में 200-मीटर दौड में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
200 मीटर दौड़ में सागर नायक प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलना बेहद जरूरी है। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। निरंतर प्रयास से हमेशा विजय मिलती है। यंग इंडिया और मेक इन इंडिया का सपना स्वस्थ शरीर से ही पूरा होगा।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सेल्वा कुमारी जे ने दीप प्रज्वलित कर किया। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज शहर, जैन कन्या इंटर कॉलेज नईमंडी, एसडी कन्या गांधी कालोनी, एसडी गर्ल्स झांसी की रानी, वैदिक पुत्री पाठाशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतो और लोक नृत्य पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने जिमनास्टिक का भी शानदार प्रदर्शन किया। डीएम ने छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह खेलों में भी बढ़-चढकर भाग लें। स्वस्थ बुद्धि के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है। खेल प्रतियोगिता में जो हारते हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें आगे के लिए तैयारी करनी चाहिए। हार-जीत अलग चीज है, प्रतियोगिता में भाग लेना अहम है। जो निरंतर प्रयास करता है उसे जीत भी मिलती है। जो खिलाड़ी यहां जीतेंगे वह मंडल स्तर पर खेलेंगे, जो मंडल पर जीतेंगे वह राज्य स्तर पर खेलेंगे। जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन है। अनुशासन में रहते हुए हमें प्रतियोगिताओं में भाग लेना है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने डीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

पहले दिन के खेलों में 200 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र सागर नायक ने पहला स्थान प्राप्त किया, शोएब द्वितीय व मोहम्मद आरिस तृतीय रहे। जनपद के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार, इंछाराम, सत्यकाम, राहुल, अरविंद, गया प्रसाद, मनोज, विपिन, अमित, अक्षय, नीरज, मुकेश, नागेन्द्र, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य डॉ विनोद, कैप्टन प्रवीण, समुंद्रसेन, हरपाल सिंह, अजय कुमार, डॉ रविन्द्र, सुधीर कुमार, प्रहलाद सिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार, ब्रिजेश कुमार, बाकर अली, मनोज गुप्ता, रजनी गोयल, मीनाक्षी वर्मा, कंचन प्रभा शुक्ला, शैली रंजन, मोनिका, मंजू, बबीता, , सुनीता गर्ग, प्रियंका शर्मा, अंजू, गरिमा, शर्मिष्ठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डीएवी इंटर कालेज में जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्?

डीएवी इंटर कालेज में जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती  जिम्मनास्ट।

जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती जिम्मनास्ट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed