{"_id":"679245fb42f43a7db404a9a0","slug":"saffron-march-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose-and-bal-thackeray-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-138400-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुभाष चंद बोस और बाल ठाकरे की जयंती पर निकाली भगवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुभाष चंद बोस और बाल ठाकरे की जयंती पर निकाली भगवा यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस व शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर शिव सेना ने शहर में भगवा यात्रा निकाली। संगठन पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को भारत रत्न देने की मांग की। शिव सेना ने आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं व शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की 99वीं जयंती के अवसर पर भगवा यात्रा निकाली। भगवा यात्रा को समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू ने महावीर चौक के पास जीआईसी मैदान से भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।
इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ता जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए। यहां आयोजित बैठक में शिव सेना नेता मनोज सैनी, डॉ़ योगेंद्र शर्मा, बिट्टू सिखेड़ा, मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने दोनों नेताओं के जीवन और कार्यशैली के बारे में बताया। भारत सरकार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस व बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग की।
जीआईसी से शुरू हुई भगवा यात्रा में कार्यकर्ता भगवा झंडा लेकर दुपहिया वाहनों व पैदल चले। महावीर चौक, प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, झांसी की रानी, टाउन हॉल, मालवीय चौक, नावल्टी चौक होते हुए भगवा यात्रा शिव चौक पर पहुंची। वहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान रेनू चौधरी, सुनीता मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।