फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Safe merchant campaign started in the district

जनपद में शुरू किया गया सुरक्षित व्यापारी अभियान

Tue, 13 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Safe merchant campaign started in the district
जनपद में शुरू किया गया सुरक्षित व्यापारी अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते बदले आर्थिक हालात में बैंक, सराफा बाजार व ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके तहत जनपद में सुरक्षित व्यापारी अभियान शुरू करते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही डायल-112 पीआरवी को भी क्षेत्र के सभी बैंक व प्रतिष्ठानों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।

कोविड-19 में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त होने के साथ ही आर्थिक हालात भी गड़बड़ाने लगे हैं। इसके चलते हालिया दिनों में लूट-चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। इसके दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद में सुरक्षित व्यापारी अभियान की शुरूआत करते हुए सोमवार को जनपद के सभी थानेदारों के साथ ही डायल-112 पीआरवी को भी वायरलेस पर संबोधित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके तहत पुलिस बल को थाना क्षेत्र के निर्धारित रूटों पर स्थित बैंक, सराफा बाजार व ज्वेलरी शॉप पर जाकर लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रतिदिन इन प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बैंक कर्मचारियों व व्यापारियों से मिलकर सुरक्षा संबंधी सुझाव लेने और लगातार पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed