फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Safe and easy journey on Delhi-Doon highway

मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच ओवर ब्रिज तैयार फर्राटा भरने लगे वाहन

Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Safe and easy journey on Delhi-Doon highway
दिल्ली-दून हाईवे पर सुरक्षित और सुगम हुई यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। दिल्ली से देहरादून हाईवे पर सफर अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक हाईवे पर चार अंडरपास व दो ओवरब्रिज शुरू होने से करीब 54 किलोमीटर का यह सफर अब महज 40 से 45 मिनट में तय हो रहा है। इसके साथ ही इस सफर में हादसों की आशंका भी अब न के बराबर हो गई है।
दिल्ली-दून हाईवे पर मेरठ से मुजफ्फरनगर तक का सफर बाईपास बनने के बावजूद काफी मुश्किलों भरा और देरी लगने वाला था। मेरठ से निकलते ही मोदीपुरम में दो प्रमुख चौराहों पर हर समय लगने वाला जाम, सकौती पुल से उतरते ही दादरी में हादसों को न्योता देता तिराहा, इसके बाद भंगेला व भैंसी में स्थित तिराहा और रायपुर नंगली व नावला कट पर हर समय वाहनों से भिड़ंत की आशंका महज 54 किलोमीटर के इस सफर को मुश्किल बना रहे थे। हर समय जाम व हादसे की आशंकाओं के मद्देनजर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इन सभी प्वाइंट्स पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की योजना तैयार की थी, जिस पर करीब डेढ़ साल से काम चल रहा था।
विज्ञापन

अब लॉकडाउन में वाहनों का आवागमन कम होने से इस काम को बेहद तेजी से करते हुए पूरा कर लिया गया है। इन सभी छह प्वाइंट्स पर चार अंडरपास और दो ओवरब्रिज चलन में आ गए हैं, जिन पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही एक ओर जहां मेरठ से मुजफ्फरनगर के इस सफर में समय की बर्बादी कम हो गई है, वहीं हादसों की आशंका भी दूर हो गई है। ओवरब्रिज और अंडरपास बनने के बाद अब इस हाईवे पर करीब 54 किलोमीटर की दूरी तय करने में जहां डेढ़ घंटे का समय लग रहा था, वहीं यह दूरी अब महज 40 से 45 मिनट में तय होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच सभी निर्माणाधीन अंडरपास व ओवरब्रिज कोरोना काल में पूरे कर लिए गए हैं। इन पर वाहनों का आवागमन भी जारी हो गया है, जिससे अब हाईवे पर सफर काफी आसान और सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed