फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Safai Karamchari Sangh postpones strike after assurance

Muzaffarnagar News: आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित की हड़ताल

Fri, 21 Jul 2023 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamchari Sangh postpones strike after assurance
- सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों के नहीं माने जाने पर दी थी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ और ईओ के बीच हुई वार्ता के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल की जाएगी।
नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए करीब 80 ठेका कर्मियों को रखा गया है। इसमें सफाई कर्मचारी संघ लगातार कम से कम 800 कर्मचारी रखने की मांग करता आ रहा है। 19 जुलाई की बोर्ड बैठक में भी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने सदन में ही यह मांग कुछ सभासदों के साथ मिलकर उठाई थी। इसके लिए ईओ और चेयरमैन को जानकारी दी गई थी। इसमें आठ बिन्दुओं पर मांग पूरी करने का आग्रह करने के साथ ही कामबंद हड़ताल की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

ईओ हेमराज सिंह ने संघ नेताओं को समझौता वार्ता के लिए कार्यालय में आमंत्रित किया। बैठक में संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला के साथ बिंदुवार चर्चा की गई। ईओ ने बताया कि पालिका स्तर से पूर्ण की जाने वाली मांगों पर सहमति बनी है। इसमें कुछ मांगों पर शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है तो कुछ मांगों को बोर्ड के समक्ष रखकर निर्णय कराने की सहमति बनी। इस पर संघ ने अपनी हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज बिड़ला ने कहा कि हम किसी भी रूप से टकराव नहीं चाहते हैं। हमने कर्मचारियों के हितों के मामले को उठाया है। वार्ता के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed