{"_id":"5dcda4f78ebc3e54d346555f","slug":"sadin-first-in-100-meter-boys-race-competition-khatauli-news-mrt453614427","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर बालक रेस प्रतियोगिता में सादिन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर बालक रेस प्रतियोगिता में सादिन प्रथम
विज्ञापन
3-मंसूपुर के स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को मेडल प्रद
- फोटो : KHATAULI
100 मीटर बालक रेस प्रतियोगिता में सादिन प्रथम
मंसूरपुर। बाल दिवस के अवसर पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जीएम डिस्टलरी यशपाल सिंह राठी तथा विद्यालय प्रबंधक संजीव राठी, प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अध्यापकों व छात्र छात्राओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों के प्रति उनके प्रेम को याद किया।
100 मीटर बालक रेस प्रतियोगिता में सादिन प्रथम, अमीर आलम द्वितीय व अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में ईसा ने प्रथम, अक्षरा द्वितीय और देविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में रिया प्रथम, अनुपमा द्वितीय, निक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में रचित व शांतनु ने प्रथम, मयंक व अनिक ने द्वितीय, आयुष्य, हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। रेफरी के रूप में मास्टर सोविंदर रहे। उधर, फ्यूचर विजन एकेडमी मंसूरपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला तथा इस अवसर पर नृत्य और गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों ने चाचा नेहरू का अभिनय भी किया। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों सपना, ईशा, आदित्य, अलका, श्वेता, साक्षी, तनीषा, पायल, सुहानी, खुशी, अक्षित, तरुण, हर्षित को विद्यालय के प्रबंधक अमित भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया।