फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadhvi's death case deepens, demand for investigation

Muzaffarnagar News: गहराने लगा साध्वी की मौत का मामला, जांच की मांग

Sun, 04 Jun 2023 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi's death case deepens, demand for investigation
27 मई को हुआ था महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका माता योगिनी राज नंदेश्वरी का निधन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के बाद मेरठ के अरुण त्यागी ने की जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका साध्वी माता योगिनी राज नंदेश्वरी के निधन का मामला गहराने लगा हैंं। एक सप्ताह में दूसरी बार उनकी मौत की जांच कराने की मांग की गई है।


27 मई को शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका साध्वी माता योगिनी राज नंदेश्वरी का निधन हो गया था। साधु-संतों सहित उनके अनुयायियों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। गत दिनों जिला गाजियाबाद डासना पीठ के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने एसएसपी से मुलाकात कर उनकी मृत्यु को संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से साध्वी की मौत की जांच कराने की मांग की थी। अब मेरठ की फूलबाग कालोनी निवासी अनुयायी अरुण त्यागी ने एसएसपी से मुलाकात कर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

अरुण त्यागी का कहना था कि 13 सालों से वह हर माह दो बार आश्रम आते जाते थे। आश्रम के संचालन के लिए एक कमेटी भी बनी हैं। वैसे आश्रम का संचालन साध्वी ही करती थीं। साध्वी ने दो करोड़ का चंदा आश्रम में भगवान श्रीराम की 108 फिट ऊंची मूर्ति स्थापित कराने के लिए एकत्र किया था। साध्वी का निधन होने पर आश्रम के अन्य अनुयायियों और कमेटी के सदस्यों को सूचना दिया बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि साधु संतों को शरीर त्यागने के बाद समाधि देने का प्रचलन हैं। अनुयायी अरुण त्यागी ने मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed