मंसूरपुर। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या प्रकरण पर आने वाले फैसले को दृष्टिगत रखते हुए गांव पुरबालियान में सद्भावना गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से क्षेत्र में आपस में सद्भावना और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। गोष्ठी में सर्व समाज के नागरिकों ने हिस्सा लिया।
पुरबालियान के इंटरनेशनल वनस्थली स्कूल में क्षेत्र के गांव पुरबालियान, अलीयारपुर, मुबारिकपुर, बोपाड़ा, सोहजंनी तगान, मिल मंसूरपुर आदि गांव के लोगों लोगों ने गोष्ठी में हिस्सा लिया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान ना दें। सोशल मीडिया पर कोई भी मेसेज बिना जांचे परखे फॉरवर्ड न करें। किसी भी जानकारी के लिए अधिकारियों से संपर्क करें। गांव गांव में सद्भावना कमेटियां बनाई जा रही हैं। जो प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर गांव में आपसी भाईचारा का कायम करने का कार्य करेंगी। संचालन मास्टर सोविंदर ने किया। गोष्ठी को थाना प्रभारी मनोज चाहल, एसआई ओमप्रकाश सिंह, डायरेक्टर संजीव बालियान, शाकिर प्रधान, संतोष पाल, नीरज पहलवान, भाजपा नेता संदीप बालियान, देवेंद्र त्यागी आदि रहे।