फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadat hostel case Mohammad Hussaini

हास्टल में मारपीट संबंधित बातें गलत : हुसैनी

Mon, 06 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sadat hostel case Mohammad Hussaini
मौलाना असद रजा के बेटे ने बताया हास्टल में मारपीट संबंधित बातें गलत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौलाना असद रजा के बेटे मोहम्मद हुसैनी ने कहा कि कुछ लोग सादात हास्टल प्रकरण को बेवजह सोशल मीडिया पर तूल दे रहे हैं। उन्होंने मीडिया पर चल रही छात्रों के साथ मारपीट, अमानवीय व्यवहार संबंधित खबरों को शर्मनाक व वास्तविकता के साथ विपरीत बताया और इस पर रोक लगाने की मांग की है।
उनका यह वक्तव्य कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के शनिवार मुजफ्फरनगर दौरे के दौरान दिए गए बयान के अगले दिन आया है। मोहम्मद हुसैनी ने रविवार को प्रेस नोट व वीडियो क्लिप जारी की और उनमें कहा कि 20 दिसंबर को पुलिस उपद्रवियों का पीछा करते हुए सादात हॉस्टल में घुसी थी, कुछ युवकों/ उपद्रवियों को हिरासत में लिया था, जिनके चोटे आई थी। यह हास्टल के छात्र नहीं थे, हास्टल के जिन छात्रों को हिरासत में लिया गया था, उनके साथ मानवीय व्यवहार किया और छात्र बताए जाने पर छोड़ दिया था। इसके लिए हास्टल प्रबंधन पुलिस का शुक्रगुजार है।
विज्ञापन

सादात हास्टल प्रकरण पर यह बोली थीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को सादात हास्टल में जाने के बाद कहा था कि लोगों को बुरी तरह मारा गया है। मौलाना असद रजा को तमाम चोटें हैं। हॉस्टल के छात्रों को जेल में डाल दिया गया। कुछ को रिहा किया गया है, लेकिन अभी कई जेल में हैं। इनमें कई नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed