{"_id":"57f2a74e4f1c1bab3326fcc8","slug":"sabhi-pardhan-honge-sakshar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी प्रधान होंगे साक्षर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी प्रधान होंगे साक्षर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
साक्षर होंगे ग्राम प्रधान
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में डीएम ने कहा कि जिले में जो ग्राम प्रधान निरक्षर हैं, उन सभी को साक्षर बनाया जाएगा। साक्षर ग्राम प्रधान ही गांव के विकास ही अच्छी योजनाएं बना सकता है। वर्तमान युग में निरक्षरता किसी अभिशाप से कम नहीं है।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में निरक्षर ग्राम प्रधानों को साक्षर किए जाने के लिए हुई परीक्षा में सफल प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम डीके सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी प्रधानों को साक्षर करना है, जब तक सभी ग्राम प्रधान साक्षर नहीं हो जाते उन्हें साक्षर करने का कार्यक्रम चलता रहेगा।
परीक्षा देने वाले कई ग्राम प्रधान ऐसे भी हैं, जिनकी आयु 50 वर्ष से ऊपर है। डीएम ने ऐसे प्रधानों के पढ़ने की लगनशीलता की तारीफ की। परीक्षा में 14 ग्राम प्रधान शामिल हुए, जिनमें से 12 सफल रहे। इस दौरान बीएसए चंद्रकेश यादव समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।