फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rush to get oxygen

ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची

Wed, 05 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rush to get oxygen
ऑक्सीजन को लेकर मारामारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची है। अपनों की जान बचाने के लिए लोग प्राणवायु के लिए भटक रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बावजूद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उधर, गैस फिलिंग सेंटर पर भी मंगलौर से कम लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। बुधवार को भी रामा गैसेजे को 12 टन लिक्विड ऑक्सीजन के स्थान पर आधी छह टन ऑक्सीजन ही मिली है।
कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रहा है। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बीमार दम तोड़ रहे है। जिले में अभी भी 4200 मरीज होम आइसोलेट हैं। ऑक्सीजन के लोग सिलिंडरों का इंतजाम कर रहे हैं। अपनों की जान बचाने के लिए लोग ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए भटक रहे है। हर ओर ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है। शहर में जहां भी सिलिंडर वितरण होता है, वहीं लोगों की लाइन लग जाती है। जिले में बाबा गैसेज ऑक्सीजन का निर्माण करता है, जबकि रामा गैसेज और इंडियन गैसेज लिक्विड गैस से सिलिंड फिलिंग का काम करते हैं। प्रशासन ने बाबा गैसेज को कोविड अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामा गैसेज को एक-एक सिंलिडर आपूर्ति करने के निर्देश है, ताकि लोगों को ऑक्सीजन मिल सके। रामा गैसेज की ओर से मेरठ रोड पर आईटीआई कॉलेज परिसर में पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर विरतण कराया जा रहा है। रोजाना यहां पर भीड़ लग रही है। बुधवार को आधी ऑक्सीजन आपूर्ति होने के बावजूद रामा गैसेज ने करीब 200 सिलिंडर का वितरण कराया। यहां पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेने वालों की संख्या सैकड़ों होने के कारण बुधवार को सभी को सिलिंडर नहीं मिल सका है। लोग घंटो लाइन में लगने के बावजूद बिना सिंलिडर भरे निराश होकर लौट गए। रामा गैसेज के मालिक अंकित सिंघल का कहना है कि कम ऑक्सीजन मिलने के बावजूद अधिक से अधिक सिलिंडर आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed