फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rural dies after being hit by truck

बेटी की शादी से एक हफ्ते पूर्व पिता की मौत

Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rural dies after being hit by truck
ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। बरला-पुरकाजी कट के पास ग्रामीण को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शादी से महज एक सप्ताह पूर्व पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव भांखला निवासी नेत्रपाल (45) पुत्र रफल सिंह की बेटी शिवन्या की शादी 30 जनवरी को है। बुधवार को नेत्रपाल बेटी की शादी के कार्ड बांटने चचेरे भाई रविंद्र पाल के साथ बाइक से पुरकाजी क्षेत्र के गांव मांडला निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बाइक को रविंद्र चला रहे थे। दोनों हाईवे पर बरला-पुरकाजी कट के पास सड़क किनारे रुके। नेत्रपाल सड़क किनारे बाइक के पास ही खड़े रहे। पुरकाजी कट की ओर से आए लोहा लदे बेकाबू ट्रक ने बाइक के साथ ही नेत्रपाल को भी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया। पास ही मौजूद रविंद्र व अन्य लोग चालक से ट्रक रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। इसके चलते नेत्रपाल ट्रक के पहिये में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना पाकर नेत्रपाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की शादी से एक सप्ताह पूर्व पिता की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मारपीट का आरोप लगाया
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी धीरज कुमार ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर गालीगलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण युवक का कहना है कि शराब के नशे में उसके ही गांव के एक ग्रामीण ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना की तहरीर धीरज कुमार ने फुगाना पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed