फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rumor of India bandh on social media

सोशल मीडिया पर भारत बंद की अफवाह

Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rumor of India bandh on social media
सोशल मीडिया पर भारत बंद की अफवाह
विज्ञापन

जानसठ। सीएए के विरोध कुछ संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए आज भारत बंद की खबर फैली। जिसमें संगठनों ने भारत बंद करने का आह्वान किया है। जिसको लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। उधर, पुलिस ने भारत बंद की खबर फैलने पर कस्बे में गश्त करते हुए सक्रिय लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

देश के कुछ संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए एनआरसी, सीएए तथा संविधान बचाओ को लेकर 29 जनवरी यानि आज भारत बंद का आह्वान करते हुए खबर फैला दी है। सोशल मीडिया पर जरिए फैलाई जा रही भारत बंद की खबर को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। बंद के आह्वान को लेकर पुलिस ने जानसठ में गश्त की तथा कस्बे के कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के लिए स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि खुराफाती लोगों पर पुलिस व खुफिया तंत्र द्वारा नजर रखी जा रही है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कस्बे में घूमता हुआ पाया गया या खुराफात करता हुआ मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार गश्त कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed