{"_id":"58bb08254f1c1b404283165d","slug":"rudkali-mein-chalak-ko-peeta-tanav","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूड़कली में चालक को पीटा, तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूड़कली में चालक को पीटा, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा/मोरना। गांव रूड़कली में बारात में गई महिलाओं को लाने वाले दूसरे समुदाय के कार चालक को किसी बात को लेकर दलित समाज के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आए गांव के दूसरे समुदाय के युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसको लेकर गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव रूड़कली निवासी दलित रामचंद्र के बेटे अमित की बारात शनिवार को मीरापुर के गांव सिकंदरपुर गई थी। इस बारात में गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी चालक राशिद अपनी कार लेकर गया
था। शनिवार की शाम को बारात विदा हुई तो कार में महिलाओं को बिठाने को लेकर लड़के पक्ष के लोगों से चालक राशिद की कहासुनी हो गई। उस वक्त बारात में शामिल रिश्तेदारों ने समझा बुझाकर कुछ महिलाओं को कार में बैठाकर गांव रूड़कली में भेज दिया था।
विज्ञापन
रूड़कली में पहुंचते ही लड़के पक्ष के दलित लोगों ने चालक राशिद को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान गांव निवासी मुमताज भी चालक को बचाने पहुंचा तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के आमने सामने आ गए। जिससे गांव मेें तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।