फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus over side-stepping of Kanwad Kanwadis beat up biker in front of police

तांडव का वीडियो आया सामने: कांवड़ में साइड लगने पर हंगामा, कांवड़ियों ने बाइक सवार को पुलिस के सामने पीटा

Thu, 10 Jul 2025 09:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 09:27 PM IST
सार

शिव चौक पर स्थित पुलिस चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर कांवड़ियों से युवक को बचाकर हिरासत में ले लिया। उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
Ruckus over side-stepping of Kanwad Kanwadis beat up biker in front of police
कांवड़ में साइड लगने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से लौट रहे दिल्ली के कांवड़िये की कांवड़ में यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शिव चौक के पास एक बाइक की साइड लग गई। नाराज कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए बाइक सवार के साथ मारपीट की। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने पहुंच कर बाइक सवार युवक को बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर रवाना किया। एक दूसरा मामला पुरकाजी इलाके में भी सामने आया, जहां ई-रिक्शा की साइड लगने पर कावड़ियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में युवक को पीटा
गुरुवार को दिल्ली के प्रशांत, बिटटू सहित आधा दर्जन कांवड़ियां कांवड़ लेकर शिव चौक पर पहुंचे थे। परिक्रमा करने के दौरान पीछे से आए एक युवक की बाइक कांवड़ से टकरा गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने हंगामा कर बाइक चालक युवक को पकड़ लिया। उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस की मौजूदगी में भी युवक को पीटा गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को बाइक सहित पुलिस ने हिरासत में लिया
शिव चौक पर स्थित पुलिस चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर कांवड़ियों से युवक को बचाकर हिरासत में ले लिया। उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। सीओ सिटी राजू कुमार साव का कहना है कि कांवड़ियां बिना तहरीर दिए ही रवाना हो गए है।

विज्ञापन

ई-रिक्शा की साइड लगने पर कावड़ियों का हंगामा
नोएडा के सेक्टर-63 निवासी मनोज व नीरज हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे जब वह मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के खड़का वाला बाग के निकट पहुंचे तो वहां से गुजर रही ई रिक्शा की टक्कर लगने से मनोज की कमर में चोट लग गईं और नीरज का गंगाजल सड़क पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने हंगामा करते हुए ई रिक्शा में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। कांवड़ियों ने उसके चालक के साथ मारपीट करने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कावड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मनोज को पीएचसी पर ले जाकर उसका उपचार कराया और नीरज को दूसरा गंगाजल देकर रवाना कर दिया। पुलिस ई रिक्शा को थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed