{"_id":"68fbe91d7006a68f38002d67","slug":"ruckus-over-patients-death-bhakiyu-protests-at-ivan-hospital-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-157113-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मरीज की मौत पर हंगामा, ईवान हॉस्पिटल पर भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मरीज की मौत पर हंगामा, ईवान हॉस्पिटल पर भाकियू का धरना
विज्ञापन
ईवान हॉस्पिटल के बाहर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - संवाद।
मुजफ्फरनगर। ईवान हॉस्पिटल में कूल्हा ट्रांसप्लांट के बाद हालत बिगड़ने पर मरीज की मौत हो गई। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और हॉस्पिटल सील करने की मांग करते हुए धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने पांच दिन में मामले की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद मांग पूरी होने तक धरना स्थगित करने की घोषणा की गई।
बधाई कला निवासी भोला ने कुछ दिन पूर्व भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल पर कूल्हा ट्रांसप्लांट कराया था। ऑपरेशन के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही उसे पीड़ा के साथ तेज दर्द हो रहा था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण भोला की हॉस्पिटल में ही मौत हो गई थी, जिससे आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ हॉस्पिटल के बाहर धरना शुरू कर दिया।
शुक्रवार को हंगामे के बाद जोरदार नारेबाजी की गई। मृतक के परिजन विक्की का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के चलते भोला की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन से 25 लाख मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठोर और सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। बताया कि जांच उपरांत पांच दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया। भाकियू युवा तहसील अध्यक्ष चौ.परमजीत खेड़ी, सुरेश, सतीश, विक्की आदि शामिल रहे।