फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus of sanitation workers at chairperson's residence

चेयरपर्सन के आवास पर सफाई कर्मियों का हंगामा

Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of sanitation workers at chairperson's residence
मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरपर्सन के आवास पर मारपीट के आरोपी को हटाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चेयरपर्सन के आवास पर सफाई कर्मियों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास पर तीन वर्ष पूर्व एटूजेड कंपनी में ठेके पर रखे गए सफाई कर्मियों ने तीन माह के वेतन को लेकर हंगामा किया। ठेकेदार और सफाई कर्मियों में धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का अलग-अलग किया।
सफाई कर्मचारी नेता गुरू वाल्मीकि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं चेयरपर्सन के आवास पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच सफाई ठेकेदार और उसके सहयोगियों के साथ इन लोगों की धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। ईओ हेमराज भी चेयरपर्सन के आवास पर पहुंच गए। दोनो ओर से मामले को शांत किया गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और ईओ का कहना है कि यह मामला प्रशासन का है। पालिका ने इन सफाई कर्मियों को नहीं रखा था। दूसरी ओर मारपीट को लेकर सफाई कर्मी नेता गुरू वाल्मीकि की ओर से नई मंडी थाने में तहरीर दी गई है। चेयरपर्सन पर हमला कराने का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि मारपीट करने वालों में रविदत्त, राजेश ठेकेदार, अवनीश आदि शामिल रहे। शालू, सुशीला, मुन्नी को चोटें आई हैं। कार्रवाई की मांग की गई है।

मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरपर्सन के आवास पर मारपीट के बाद हंगामा करते सफाई कर्मचारीयों को समझती ?

मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरपर्सन के आवास पर मारपीट के बाद हंगामा करते सफाई कर्मचारीयों को समझती ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरपर्सन के आवस पर मारपीट के दौरान सफाई कर्मचारी को रोकते लोग। ।

मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरपर्सन के आवस पर मारपीट के दौरान सफाई कर्मचारी को रोकते लोग। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed