फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus at Jhansi Rani Chowk

झांसी रानी चौक और टाउन हाल रोड पर बरपा हंगामा  

Fri, 20 Apr 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Jhansi Rani Chowk
झांकी रानी चौक पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटाओ अभियान की सख्ती के आगे व्यापारी और दुकानदारों का गुस्सा ठंडा पड़ गया। इस दौरान झांसी रानी चौक और टाउन हाल रोड पर प्रशासन की टीम से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। जिस कारण वहां काफी देर तक हंगामा हो रहा। वहीं, शासन की सख्ती के आगे सियासी पार्टियां भी अतिक्रमण के मामले में हस्तक्षेप से बचती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण अभियान के दूसरे दिन भी पालिका की जेसीबी अवैध निर्माण पर चली। सड़कों पर अतिक्रमण कर बनाए गए टीन शेड, होर्डिंग्स और पक्के निर्माण को तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में शिवचौक से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरु हुआ।
विज्ञापन


प्रशासन के अमले को देख झांसी रानी चौक से टाउन हाल रोड तक हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों और व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। पालिका कर्मियों ने अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर खुद ही हटा लेने के लिए कहा। जहां व्यापारी नहीं माने, वहां अवैध होर्डिंग्स, फ्लैक्स, पक्के निर्माण को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन हाल रोड पर सदर बाजार क्षेत्र में मेडिकल केमिस्ट ने भी विरोध किया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। अभियान के लिए दो टीमें बनाई गई थी। दूसरी टीम ने महावीर चौक से कोर्ट रोड क्षेत्र तक अतिक्रमण हटवाया।

 अग्रवाल मार्केट के बाहर दुकानदारों से बहस हुई। झांसी रानी पार्क के पास पार्किंग के एरिया में ठेले लगे देख सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने वहां रखे ठेले जब्त करने के निर्देश ईओ पालिका को दिए। ठेले के स्वामियों ने अफसरों से विरोध जताया। अतिक्रमण हटाये जाने से शहर की कई सड़कें जाम से मुक्त दिख रही हैं।

सड़क पर लगे ठेले भी पीछे हो गए हैं। प्रशासन ने व्यापारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने में सहयोग की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जुर्माना लगने के बाद भी जो व्यापारी और दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ नगरपालिका अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी, जेई आरपी यादव, केके सिंघल, एसके सिंघल, कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार कपरवान, सिविल लाईन निरीक्षक डीके त्यागी आदि शामिल रहे। ईओ पालिका विकास सैन ने बताया कि पूरे शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त होने तक अभियान चलता रहेगा।

जुर्माना लगा तो रोने लगी महिला 
टाउन हाल रोड पर ठेला लगाने पर पालिका कर्मियों ने एक महिला पर दो हजार का जुर्माना लगाया, तो वह रोने लगी। ठेला हटाने के विरोध पर पुलिस ने उसके बेटे को भी हिरासत में ले लिया। महिला को जुर्माना अदा करना पड़ा, तभी उसे राहत मिली। जब एक जलजीरा बेचने वाले को जुर्माना करने की बारी आई तो उसने कहा कि सुबह से जेब में बिक्री के इतने पैसे ही नहीं है। पुलिस ने उसे वहां से हटने के निर्देश दिए।  

फोल्डिंग छज्जे हटवाए गए
अतिक्रमण अभियान में दुकानों के सामने लगे फोल्डिंग छज्जे निशाने पर रहे। ऑटोमेटिक तरीके से खुलने वाले छज्जों को अधिकारियों ने हटवा दिया। टाउन हाल रोड पर होली एंजिल्स स्कूल के बाहर नाले को पत्थरों से ढकने और लोहे की जाली लगाने के मुद्दे पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई को कहा।  


टेलीफोन के खंभे उखाड़े
शहर के सड़क मार्गों पर वर्षा से लगे दूरभाष के पुराने खंभों को अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने हटवा दिया। बेसिक फोन के लिए इन खंभों पर टेलीफोन की लाइन पहले ही हट चुकी थी। सड़कों के किनारे खड़े ये पोल दुर्घटना का कारण भी बन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed