{"_id":"5fbea7818ebc3e9b7638c0f0","slug":"rs-rathi-takes-charge-of-eo-muzaffarnagar-news-mrt5126906172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस राठी को ईओ का कार्यभार दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस राठी को ईओ का कार्यभार दिया गया
विज्ञापन
आरएस राठी ने ईओ का कार्यभार संभाला
मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरएस राठी को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शासन की ओर से ईओ विनयमणि त्रिपाठी को निलंबित किए जाने के कारण राठी को चार्ज दिया गया।
सात अक्तूबर को नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक मेें सभासदों ने उद्यान विभाग पर कंपनी बाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। बोर्ड में कब्जा हटवाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद उसी दिन ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने कुछ सभासदों और पालिकाकर्मियों के साथ कंपनी बाग पहुंचकर जेसीबी से उद्यान विभाग की दीवार को गिरवा दिया था। इस मामले में ईओ विनयमणि त्रिपाठी व 60 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने ईओ को निलंबित कर दिया है। उन्हें नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ अटैच किया गया है। इस मामले में बुधवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पालिका प्रशासन का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी को ईओ के वित्तीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।