फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rs 50 lakh sanctioned for rejuvenation of temple

मंदिर के कायाकल्प के लिए 50 लाख रुपये हुए स्वीकृत

Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rs 50 lakh sanctioned for rejuvenation of temple
कुरालसी गांव के मंदिर में निरीक्षण करने आए पर्यटन विभाग के अधिकारी व मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिर के कायाकल्प के लिए 50 लाख रुपये हुए स्वीकृत
विज्ञापन

बुढ़ाना। गांव कुरालसी के चिंतपूर्णी मां शाकंभरी देवी मंदिर के कायाकल्प के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत हो गई है। गांव का प्रचीन सिद्धपीठ शाकंभरी मंदिर पर्यटन विभाग में दर्ज हो गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया।

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश मलिक द्वारा पिछले वर्ष प्राचीन सिद्ध पीठ शाकंभरी मंदिर कुरालसी को पर्यटन विकास मंत्रालय में दर्ज कराने के लिए एक प्रस्ताव सरकार को भेजा था। विधायक के इस प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर लिया है। मंदिर के कायाकल्प के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि पर्यटन विकास विभाग के द्वारा स्वीकृत हो गई है। गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि पर्यटन विभाग के जेई अरुण कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार केे गांव कुरालसी पहुंचे। उन्होंने मंदिर का मौका मुआयना किया था। उन्होंने बताया कि स्वीकृत हुए धनराशि से लगभग 1000 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य, मंदिर का मुख्य द्वार का निर्माण, शौचालय, रेलिंग का कार्य, 15 सोलर लाइटें, सफाई के लिए 15 डस्टबीन एवं विद्युत संबंधी कार्य का निर्माण होगा। कुरालसी गांव के ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed