{"_id":"66873794dd469a809c097c04","slug":"rs-50-lakh-extortion-money-demanded-from-drug-dealer-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125505-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दवा कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दवा कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
भोपा। सेवानिवृत्त सीएमओ के दवा कारोबारी बेटे से मोबाइल पर कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।
मोरना निवासी डॉ. एसपी सिंह सेवानिवृत सीएमओ हैं, जिनका मोरना में शुक्रताल मार्ग पर चंद्रा हेल्थ केयर सेंटर के नाम से नर्सिंग होम है। उनका बेटा शांतनु दवा कारोबारी है। उनका कैपेक्स लैबोरेट्री प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के माध्यम से दवाइयों के 11 ब्रांड का बड़ा कारोबार है। उनका हेड ऑफिस दिल्ली में है।
शांतनु अधिकांश समय अपने पिता के नर्सिंग होम में पिता की मदद करते हैं और बीच-बीच में कंपनी के कार्य के लिए दिल्ली जाते रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को नर्सिंग होम में ही बैठे थे तभी एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल की। उस समय शांतनु फोन रिसीव नहीं कर पाए। बाद में उन्होंने मिस कॉल देख कर वापस कॉल की तो दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे दवा कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में है। सूचना देने पर सीओ भोपा डा. रवि शंकर मिश्रा व थाना प्रभारी निरीक्षक पीड़ित से मिले और पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ भोपा डाॅ. रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एक टीम भी गठित की गई है। जो कॉल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं पर काम कर रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है।