{"_id":"6508a9756483f8bc650abe24","slug":"rs-32-thousand-looted-from-bandhan-bank-employee-in-ramraj-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-7771-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - रामराज में बंधन बैंक के कर्मचारी से 32 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - रामराज में बंधन बैंक के कर्मचारी से 32 हजार लूटे
Tue, 19 Sep 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर के हशिमपुर में लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस । संवाद
- हासिमपुर-मीरापुर मार्ग पर चार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
- बैंक की मीरापुर शाखा में लौट रहा था बाइक सवार कर्मचारी
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना क्षेत्र के हासिमपुर-मीरापुर मार्ग पर बाग के निकट चार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों ने कर्मचारी से 32,450 की नकदी और टैबलेट लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना राहगीर ने डायल 112 को दी। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बंधन बैंक की मीरापुर शाखा के मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना निवासी रिजवान बैंक की किश्त के रुपये इकट्ठा कर गांव हाशिमपुर से मुक्कलमपुरा जाने वाले मार्ग से होते हुए मीरापुर शाखा लौट रहा था। जैसे ही वह मार्ग पर स्थित आम के बाग के समीप पहुंचा तो पहले से घात लगाकर सड़क पर खड़े चार बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। कर्मचारी बाइक से गिर गया तो बदमाश बैग में रखी 32,450 रुपये की नकदी व टैबलेट छीनकर दो बाइक पर सवार होकर मीरापुर की ओर फरार हो गए।
राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।